पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल से एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोटक प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था।

पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि खोज अभियान के दौरान सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को मारंगपोंगा और दलाईगारा गांवों की सीमा के पास एक जंगल में विस्फोटक का पता लगाया।

आशुतोष शेखर ने बताया कि 5 किलोग्राम वजनी आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। जिले के मुख्य कोल्हान क्षेत्र में मिसिर बेसरा सहित शीर्ष नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस कई महीनों से बड़े पैमाने पर खोज अभियान चला रही है। बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights