बिहार के दरभंगा जिले के भागलपट्टी क्षेत्र के मुरिया में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी बवाल हो गया। गुरुवार शाम जब लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके जवाब में प्रतिमा लेकर जा रहे लोगों ने भी पत्थरबाजी की। इस झड़प में कई लोगों को चोटें आईं। बचाव में आए कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई घरों और दुकानों में लूटपाट की गई। स्थिति बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को मौके पर तैनात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights