यूपी के कई जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित है। सैकड़ों गांव में पानी घुसा है और जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच ताजनगरी आगरा में भी यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान को पार कर गया है। जलस्तर इतना बढ़ गया है कि ताजमहल की दीवार को छू रहा है।

 
ताजमहल के पश्चिमी गेट तक पहुंच गया पानी 
जानकारी के अनुसार, यमुना का पानी बेकाबू होते हुए ताजमहल के पश्चिमी गेट तक पहुंच गया है। ताजमहल की पिछली दीवारों पर भी यमुना का पानी टक्कर मार रहा है। ताजमहल का महताब बाग गार्डन पानी से लबालब हो गया है। कुछ एक पेड़ ही पानी के ऊपर दिखाई दे रहे है। ताजमहल के पश्चिमी गेट की एंट्री विंडो के आगे पानी बह रहा है। हालांकि, यमुना के पानी से ताजमहल को कोई नुकसान नहीं है।


लोगों के घरों में भरा पानी 

नदी के बढ़ते जल स्तर की वजह से नदी किनारे रहने वाले कुछ लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि इस वर्ष भी यमुना में पानी ज्यादा है और ताजमहल की दीवार को छू गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2023 में भी यमुना के पानी ने ताज महल की दीवार को छुआ था। उन्होंने कहा कि ताज महल का निर्माण कुछ ऐसा कि पानी का कोई असर नहीं होता। जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से मुकाबला करने के लिए तैयारियां की हैं और नियंत्रण केंद्र बना दिया है। अधिकारी पल-पल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights