आज तड़के टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव पुल पुख्ता के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव बैस अवान के रूप में हुई है।

यह हादसा आज सुबह करीब 3 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह अपने बेटे को लेने के लिए अपने गांव से जाजा बाईपास जा रहा था, लेकिन गांव के पास ही यह दुखद हादसा हो गया। हादसे के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं टांडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights