बीते दिन लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट टेकऑफ से पहले ही रनवे पर रुक गई थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. फ्लाइट में सपा सांसद डिंपल यादव समेत कुल 151 यात्री सवार थे.

सूत्रों के अनुसार, सुबह 11:10 बजे उड़ान भरने के समय तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने रनवे के आखिरी तक पहुंचने से पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका. फ्लाइट रनवे के कोने तक पहुंचकर टेकऑफ नहीं कर पाई और वापस लाकर सुरक्षित किया गया.

सभी यात्रियों को किसी नुकसान के बिना दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया. इंडिगो एयरलाइन ने तकनीकी खराबी की पुष्टि की है और कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय तुरंत किए गए.

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से एयरपोर्ट संचालन में थोड़ी देर के लिए बाधा आई, लेकिन किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights