उत्तर प्रदेश की जनपद बदायूं से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आज सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले युवक की दबंग नें उसके दोस्तों के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस नें शव कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म को भेज दिया। पुलिस नें हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है औऱ आरोपियों की तलाश कर रही है।

सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई वारदात 
यह पूरा मामला दो बाइकर्स गैंग की वर्चस्व की लड़ाई क़ा माना जा रहा है, जो घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और जज रहते हैं। यह बदायूं शहर का सबसे सुरक्षित माना जाने वाला इलाका है, जहां दिन दहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है।

जानिए मर्डर की वजह 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पवन वेंकट हाल के पास आज सुबह करीब 5 बजे बदरपुर गांव के रहने वाला कर्तव्य पटेल (23) अपनें साथियों के साथ टहलने निकले था, उसी समय पवन वेंकट हाल के पास रहने वाले शौर्य ठाकुर औऱ कर्तव्य पटेल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच शौर्य ठाकुर नें नाजायज असलहे से तीन राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली कर्तव्य को लग गई तथा उसके अन्य दो साथी बाल बाल बच गए। कर्तव्य को जब उसके दोस्त जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर नें उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की तलाश की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights