जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जनपद की तीनों ही प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहित की गई किसानों की जमीनों की एवज में मिलने वाले आबादी भूखंडों का मुद्दा आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठाया। नियम 51 के तहत जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मंत्री जी से पूछा कि “वर्ष 2003 से लेकर 2009 तक किसानों की अधिग्रहीत की गई जमीनों की एवज में किसानों के बच्चों के जीवन यापन हेतु उनके आबादी के भूखंड कब तक मिल जाएंगे।” 

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह विधानसभा में यह भी कहा कि किसानों की जमीनों पर बड़ी-बड़ी इमारतें और उद्योग धंधे स्थापित हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक आबादी के भूखंड नहीं मिल पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights