मेष राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप खिलाड़ी हैं तो आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। सुबह किसी गाय को भोजन करें। घायल गोवंश का उपचार करें तो दिन अच्छा जाएगा।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। परेशानी और उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर लोगों से नरमी से बात करें ताकि आपका दिन अच्छा जाए। सुबह बंदर को केले खिलाएं। किसी गरीब को पीले चावल दान करें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें और किसी छोटी बच्ची को मीठे चावल अथवा खीर बनाकर के खिलाए तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि 

राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। आपका मन कहीं ना कहीं भटकता रहेगा। सुबह किसी गरीब को चावल आटा दान करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाए तो बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर बहुत ही प्रसन्नता का एहसास होगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को कर आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

कन्या राशि

व्यर्थ की परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलने के योग है। आज धन प्राप्ति के योग हैं अतः गाय को 4 आटे की रोटी में हल्दी लगाकर करा दें और घायल गोवंश का उपचार भी करा दें।

तुला राशि

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। पत्नी को बीमारी हो सकती है। इसलिए उनकी सेहत का अवश्य ध्यान रखें। छोटी बच्ची को भोजन करा दें। गाय को चार रोटी और गुड़ दें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

वृश्चिक राशि

रिश्तों में निकटता आएगी।आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा व उत्साह पूर्ण कार्य करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करें तो अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से चले। किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें तथा बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन शिक्षण कार्य करने वाले और विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। सुबह गाय को 4 आटे की रोटी बनाकर हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। वाणी पर संयम रखें व सोच समझकर के फैसला लें। वकील या पुलिस में कार्य करने वाले लोग ध्यान दें कि उनको संयम की बहुत जरूरत है और बिना वजह किसी से न उलझें। सुबह किसी गाय को 6 केले खिलाएं। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल्द है। किसी घायल कुत्ते का उपचार करें और खाने को दें।

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार के लोगों के साथ समझौता करके भी रिश्ते बनाए जा सकते हैं। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले। सुबह सवेरे सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फली भूत होंगे।  किसी मांगलिक अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है। आज कादिन व्यापार व निजी क्षेत्र में कार्य करने वालों केलिए अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में वातावरण सुखमय रहेगा। सुबह गाय और कुत्ते को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights