बिहार के जमुई में रविवार की देर रात दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। वहीं, 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल पैदा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के खैरा सोनो मुख्य मार्ग का है। मृतकों की पहचान रौनक, गौरव और अंशु कुमार जबकि घायल युवकों की पहचान सुजय कुमार तथा शिवम कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक जन्मदिन की पार्टी मना कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान सभी युवक अलग-अलग बाइक पर सवार होकर रेस लगाने लगे। जब वह नरियाना पुल के पास पहुंचे तो तीनों की बाइक आपस में टकरा गई तथा अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में दो की मौत मौके पर हो गई, वहीं अस्पताल ले जाने के क्रम में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

वहीं,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, हादसे को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच पड़ताल में जुटी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights