लखीमपुर खीरी से आज सुबह-सुबह एक बेहद कलेजा कंपा देने वाली खबर सामने आई है। जहां के ईशानगर थाना क्षेत्र के उंचा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह सवारियों से खचाखच भरी एक मैजिक गाड़ी लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रही थी। गाड़ी अभी उंचा गांव के पास पहुंची ही थी कि बहराइच की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन तब तक 8 लोग दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही ईशानगर थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights