ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई राइज सोसाइटी में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई है। मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि दो फ्लैटों में आग लगी हुई है। आग एक फ्लैट से फैलकर दूसरे फ्लैट तक पहुंच गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के गौर सिटी 2 के 16 एवेन्यू में आग लगने की ये घटना हुई है। आग पहले जिस फ्लैट में लगी थी, उससे फैलकर दूसरे फ्लैट में भी लग गई।

सोसाइटी के टावर मे भीषण आग लगी है और पूरा टावर धुएं की चपेट में है।

सोसाइटी में अफरा तफरी का माहौल है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर है और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights