मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की दीपचंद कालोनी में रहने वाली महिला माला(35) पत्नी विनोद ने अपनी सौतेली बेटी कीवी उर्फ काव्या(7) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जानकारी के अनुसार दीप चंद कालोनी में गौरव अपनी पत्नी माला व पहली पत्नी की बेटी काव्या के साथ किराए के मकान में रहता था। कई दिन से वह घर से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी व बेटी अकेली थीं। शुक्रवार सुबह दोनों के शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने बताया कि मृतक माला का पति ककरौली के गांव भुवापुर का निवासी है।

उसके पति गौरव की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी बेटी काव्या उनके साथ रहती थी। रात में दोनों अकेली थीं। पति से विवाद के चलते महिला यह कदम उठाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights