गूगल के उपाध्यक्ष थोटा चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एसवी प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया।

चंद्रशेखर ने तिरुमाला में टीटीडी के अध्यक्ष बी आर नायडू को यह चेक सौंपा।

मंदिर निकाय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “गूगल के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को टीटीडी के एसवी प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया।”

मंदिर नगरी में अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान टीटीडी अधिकारियों ने दानकर्ता के इस कदम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights