यूपी में कांग्रेस के नेता प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद बड़ा बयान दिया है। आचार्य ने कहा कि “ मैं पीएम नरेंद्र मोदी से पहली बार मिला। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि पीएम मोदी पर किसी दैवीय शक्ति का आशीर्वाद जरूर है। पीएम से मुलाकात के बाद मुझे जो महसूस हुआ उसे मैं कह सकता हूं कि वह दैवीय शक्ति का प्रतीक है। मैं उन भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। इसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता है।”


कांग्रेस नेता ने इससे पहले कहा था कि मेरी पहचान सनातन के सेवक के रूप में है। मैं भारत के साथ हूं। सनातन के साथ हूं। सनातन वह धर्म है जो सत्य है और शाश्वत है। प्रमोद कृष्णम के इस बयान के अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बीते दिनों आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। उसके बाद से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights