बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बिहार की जातीय जनगणना पर टिप्पणी करने से पहले बताना चाहिए कि कर्नाटक सरकार ने 2016 में 160 करोड़ रुपए खर्च कर जो जातीय जनगणना करायी, वह आठ साल बाद भी जारी क्यों नहीं हुई।

उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस कब जातीय जनगणना करायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले राहुल खुद संविधान के लिए खतरा बन गए हैं। उन्हें बिहार की जातीय जनगणना ही नहीं, देश का चुनाव आयोग, ईवीएम, संसद और विधान सभाओं के फैसले तक फर्जी लगते हैं।

चौधरी ने कहा कि कर्नाटक की जातीय जनगणना यदि फर्जी नहीं है, तो राहुल उसे जारी कराने का साहस क्यों नहीं दिखाते। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी की तारीख तय होने के बाद किसके दबाव में जनगणना की रिपोर्ट जारी नहीं की गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights