भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है। दरअसल, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद तरुण चुघ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार “भ्रष्टाचार की दलदल में डूबी हुई” है और ईडी की कार्रवाई ने पार्टी के “कट्टर ईमानदार” मॉडल की पोल खोल दी है।

मीडिया से बातचीत करते हुए तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने किसानों, जमीनों और शराब नीति के जरिए भ्रष्टाचार किया है और अब पंजाब के संसाधनों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा, “क्या यही आम आदमी पार्टी का ईमानदारी मॉडल है? क्या किसानों की जमीनें हड़पना और भ्रष्टाचार करना कट्टर ईमानदारी है?” बीजेपी नेता ने दावा किया कि ईडी की जांच ने आम आदमी पार्टी की नीति और नीयत दोनों को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तरुण चुघ ने मांग की कि जिन लोगों ने किसानों की जमीनों और पंजाब के संसाधनों को नुकसान पहुंचाया है, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights