उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ट्रक को ओवरटेक करते समय एक कार की टक्कर होने से 2 बच्चों की मौत हो गई और 8 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ट्रक से टकराई कार, 2 मासूमों की गई जान…8 घायल
मिली जानकारी के मुताबिक, बनियाठेर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों आर्यंश (4) और अक्षत राय (साढ़े तीन साल) की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।

शादी में शामिल होने जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुआ भीषण हादसा
एसएचओ ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के वीरपाल ने बताया कि आज सुबह हमारे परिजन ओमनी वैन से पतरोया गांव, चंदौसी से ताजपुर के रामपुर गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights