बिहार के समस्तीपुर जिले के एक स्कूल में बड़े पैमाने पर हुईं वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है, जिसके बाद 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मोरवा प्रखंड के बाजितपुर करनैल स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय का है। विद्यालय के निर्माण कार्य में सरकारी नियमों की अवहेलना एवं राशि गबन करने की बात कही गई। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय विधायक को इस बाबत शिकायत की गई जिसके बाद विधायक ने डीईओ को मामले की जांच करने के लिए कहा। वहीं जांच में 60 लाख के घोटाले की बात सामने आई है। जिसके बाद 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें कि इस मामले में पूर्व प्रधानाचार्य तरुण कुमार झा, वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य विकास कुमार झा, शिक्षक अमरेन्द्र कुमार, शिक्षक राजीव कुमार और शिक्षक चंदन कुमार को सस्पेंड किया गया है। बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि डीईओ के आदेश पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights