मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके बेटे को निशाना बनाने के बजाय उनसे मुकाबला करने की चुनौती दी। शिवसेना के प्रमुख शिंदे ठाणे में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वह अपने बेटे श्रीकांत शिंदे, जो कल्याण लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, के खिलाफ ठाकरे की कुछ टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे।

शिंदे ने कहा, ‘‘किसी के बेटे की आलोचना क्यों करें? यहां उनके पिता से मुकाबला करने की चुनौती है। मेरे काम को मिली प्रतिक्रिया से वह (ठाकरे) अंदर से टूट गए हैं और इसीलिए ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने खिलाफ आरोपों का जवाब अपने काम से देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights