फिरोजाबाद में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। बता दें कि महिला इलाज के अभाव में रात भर अस्पताल में तड़पती रही। अस्पताल में सिंपल एमबीबीएस बिना ओटी किए ही महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का इलाज कर रहा था। चार दिन पहले इसी अस्पताल में गर्भवती महिला के बच्चे की भी जान चली गई थी। महिला की मौत के बाद परिजनों को स्ट्रेचर नहीं मिला, वो लोग शव को गोदी में लिए बैठे रहे। स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल को सील भी कर दिया था लेकिन दोबारा से फिर खोल दिया गया।

बिना ओटी के ही कर रहा इलाज

बता दें कि फिरोजाबाद के निजी अस्पताल में एक सिंपल एमबीबीएस बिना ओटी किए ही महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ जैसे गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहा है। आज रात इसी अस्पताल में एक प्रसव के दौरान महिला की जान भी चली गई।

आशा बहन की रिकमेंडेशन पर हुई थी भर्ती

कुछ महीने पहले ही आशा बहन की रिकमेंडेशन के नाम पर आशा बहन की भर्ती हुई थी। इसी के चलते आज रात एक प्रसव के दौरान महिला की जान चली गई। चिकित्सक की लापरवाही से पहले भी अस्पताल में कई मौतें भी हो चुकी हैं। चार दिन पहले इसी मानक विहीन अस्पताल में गर्भवती महिला के बच्चे की भी जान चली गई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया था सील

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल को सील कर दिया था, लेकिन बिना मानक पर के ही फिर खोल दिया गया। कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती एक महिला ने बयान देते हुए कहा था कि इसी अस्पताल में हमारा भी ऑपरेशन हुआ था। बता दें कि टूंडला कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में गोपी राम हॉस्पिटल संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights