मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले और बाबा बागेश्वर धाम के नाम से फेमस पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यूं तो अपने बयानों के लिए खबरों में बने रहते हैं लेकिन, इस बार मामला कुछ अलग है. पंडित धीरेंद्र को जान से मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी भी उत्तर प्रदेश के बरेली से उन्हें दी गई है. सनातन धर्म के प्रचारक के तौर पर अपनी छवि बना चुके बाबा बागेश्वर को एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि बाबा पर ‘मौत’ मंडरा रही है. इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है.

दोनों हिंदू संगठनों की ओर से विवादित पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स लेकर बरेली पुलिस, आईजी, एडीजी और डीजीपी को टैग किया गया है. हिंदू संगठनों ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं इंटेलीजेंस भी मामले की छानबीन में जुट गई है. इंटेलीजेंस इस ओर ध्यान दे रही हैं कि कहीं इस मुस्लिम युवक अनस अंसारी के किसी आतंकी संगठन के साथ तो संबंध नहीं है.

इस पूरे मामले में एसपी देहात के राजकुमार अग्रवाल ने बताया है कि एक मुस्लिम युवक अनस अंसारी ने सनातन धर्म और बाबा बागेश्वर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया है. सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी युवक ने बाबा बागेश्वर और सनातन पर टिप्पणी करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी है. फिलहाल मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights