सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के दिशा निर्देशों पर एव आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के नेतृत्व पर चलाये जा रहे 13 जनवरी से 27 जनवरी के विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत सहारनपुर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के आदेश के क्रम में आज रविवार को रामपुर मनिहारन क्षेत्र में ग्राम सोना अर्जनपुर व दलहेडी में क्षेत्र पाँच आबकारी निरीक्षक अक्षय व आबकारी टीम द्वारा पूर्व तस्करों पर दबिश दी गई। इस दौरान गाँव में महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की और कहा कि अवैध शराब बेचने की सूचना देकर जनहित में सहयोग करे, और साथ ही क्षेत्र में पड़ने वाले सभी ढाबों व शराब की दुकानों का सघनता से निरीक्षण किया गया। सभी अनुज्ञापी व सेल्समैन को दुकान के आस पास सफ़ाई रखने व शराब के ख़ाली पैक इकट्ठे न हो इसके लिए कड़े निर्देश दिए गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights