यूपी के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आधी रात एक युवक तमंचा लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। जब लड़की के घरवालों की नींद खुली तो फिर उनलोगों ने उसे घेर लिया। खुद को मुश्किल में देख प्रेमी ने उनलोगों पर फायर कर छत से कूद कर फरार हो गया। प्रेमिका के परिजनों ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
एसओ संजय तोमर ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights