भारत के इतिहास में छह मई का दिन आतंक के एक खौफनाक अध्याय से जुड़ा है। मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को छह मई को ही फांसी की सजा सुनाई गई थी।

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में दस आतंकवादियों ने घातक हमला किया था।

सुरक्षा बलों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में सफलता मिली।

हमले में 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए। कसाब को छह मई, 2010 को विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights