मुज़फ्फरनगर।  तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने हेलीपैड, सभास्थल व गंगा घाट का निरीक्षण किया। दोनों हेलीपैड साथ-साथ गंगा किनारे मेला ग्राउंड पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को सहारनपुर मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शुकदेव आश्रम में बने पक्के हेलीपैड का निरीक्षण किया और दूसरे हेलीपैड के लिए कम जगह को देखते हुए गंगा किनारे मेला ग्राउंड पर दोनों हेलीपैड साथ-साथ बनाए जाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जानसठ राधेश्याम गौंड, नायब तहसीलदार विपिन कुमार, सीओ देवव्रत वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights