फिरोजपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां फिरोजपुर कैंट की ग्वाल टोली में होली के दिन गली में खेल रहे 9 साल के बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चा एक स्कूटर के पास खड़ा था, तभी अचानक उसकी पीठ के निचले हिस्से में गोली लग गई। बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आगे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बच्चे को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

हालांकि, परिवार यह पता नहीं लगा पाया है कि बच्चे को गोली कैसे लगी और कहां से चली। इस मामले को लेकर डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights