इजराइल (Israel) के मध्य क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद आसमान में मशरूम क्लाउड जैसा विशाल धुएं का गुबार दिखाई दिया। यह धमाका यरुशलम के पास स्थित बेित शेमेश (Beit Shemesh) इलाके के करीब हुआ। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोट तोमर (Tomer) के परीक्षण केंद्र में हुआ। यह कंपनी इजराइली सेना के लिए रॉकेट और मिसाइल इंजन विकसित करती है। वीडियो में आग का बड़ा गोला, ऊंचाई तक उठता धुआं और तेज धमाके की शॉकवेव जैसी तस्वीरें दिखाई दीं। इससे लोगों में डर और भ्रम फैल गया। इसी बीच सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Hezbollah द्वारा दागी गई मिसाइल ने इजराइल की एक मिसाइल फैक्ट्री को निशाना बनाया जिससे वह पूरी तरह तबाह हो गई।
हालांकि इजराइल ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। टॉमर कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यह एक “पूर्व-नियोजित और नियंत्रित परीक्षण” था और इसमें कोई असामान्य घटना नहीं हुई। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक यह परीक्षण सैन्य तकनीक और रॉकेट इंजन से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि आसपास के नागरिक इलाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कई लोगों ने आशंका जताई कि यह कोई बड़ा हादसा या हमला हो सकता है, खासकर ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है।
हालांकि, टॉमर कंपनी ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि यह एक “पूर्व-नियोजित परीक्षण” था और इसमें कोई असामान्य घटना नहीं हुई। इजराइली मीडिया ने भी कंपनी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह नियंत्रित परीक्षण था और आसपास के नागरिक इलाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिर भी सोशल मीडिया पर इस धमाके को लेकर भारी चर्चा जारी है, क्योंकि मशरूम क्लाउड जैसे दृश्य आमतौर पर बड़े सैन्य विस्फोटों या गंभीर हादसों से जुड़े माने जाते हैं।
