राजद प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर पूरे बिहार में लूट मची हुई है। गरीब और आम उपभोक्ता इससे परेशान हैं। एक अक्टूबर से राजद जनता के मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी।

जगदानंद सिंह ने कहा कि गांव और नगर के व्यक्ति इससे त्रस्त है। अन्य प्रदेशों के मुकाबले बिहार मे तेजी से स्मार्ट मीटर की शिकायत बढ़ी है। करोड़ों का घुस आम जनता से वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकेले बिहार मे जितना स्मार्ट मीटर लगा उतने पूरे देश मे नहीं लगे हैं। 32 लाख स्मार्ट मीटर लगे है, जो पूरे देश के अनुपात मे काफी अधिक है। एक करोड़ 72 लाख स्मार्ट मीटर बिहार मे लगाने का लक्ष्य है। स्मार्ट मीटर का उद्देश्य था कि एक ही जगह से रीडिंग लेना, लेकिन तीस से चालीस प्रतिशत अधिक रीडिंग लग रही है। पूरे देश मे चार लाख चार हजार में मेगा वाट बिजली हो रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद का एक अक्टूबर से हर प्रखंडों में कार्यक्रम होगा ‘स्मार्ट मीटर हटाओ’। 200 यूनिट बिजली हमलोगों ने मुफ्त देने की घोषणा की है। अगर सरकार ने स्मार्ट मीटरों को नहीं हटाया तो गांव वालों से विरोध करने और स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने की बातें भी करेगा राजद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights