11वीं के छात्र सूर्या चौहान की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी असद को गाजियाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बीती देर रात खोड़ा इलाके में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में असद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस एनकाउंटर में पुलिस का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है।

शहर छोड़कर भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अपने किसी जानने वाले से पैसे लेने के लिए खोड़ा इलाके में आने वाला है। पैसे जुटाकर उसका इरादा शहर से दूर फरारी काटने का था। सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया।

रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर झोंक दी फायरिंग
पुलिस टीम ने जब उसे घेरकर सरेंडर करने को कहा, तो असद ने बाइक रोकने के बजाय सीधे पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली असद को लगी और वह वहीं गिर पड़ा। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक चला रहा उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने असद के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद की है। घायल बदमाश और सिपाही को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने असद को मृत घोषित कर दिया।

मृतक ते परिजनों ने की थी एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि 17 साल के सूर्या चौहान पर सरेराह चाकुओं से हमला करने का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था। गुस्से से भड़के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में सूर्या का अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं पुलिस इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी थी। मुख्य आरोपी असद पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। अब पुलिस टीम फरार चल रहे 5वें आरोपी और एनकाउंटर के दौरान भागे असद के साथी की तलाश में जुटी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights