संसद में विशेष सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है। संदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट करने वाले सभी सांसदों को धन्यवाद दिया। इसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए चीन मुद्दों पर भी अपना जवाब दिया।

इससे पहले लोकसभा में प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि मैं आज आपके माध्यम से इस बहुत महत्वपूर्ण निर्णय में विश्वास पैदा करने के लिए धन्यवाद करता हूं। देश को नई ऊंचाइयों में ले जाने वाली शक्ति के रूप में उभरेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस पवित्र काम को करने के लिए आप सब ने सार्थक योगदान दिया है। आदरपूर्वक अभिनंदन करने के लिए खड़ा हुआ हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights