भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले कुछ समय में सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा। 18 जून को कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में हाल ही में कनाडा ने भारत का हाथ बताया था। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो  ने अपने देश की संसद में निज्जर की हत्या में भारत की खुफिया एजेंसियों का हाथ बताया था। ट्रूडो के इस झूठे आरोप को भारतीय सरकार सिरे से नकार चुकी है। पर दोनों देशों के बीच इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है जिससे तनाव की स्थिति भी बढ़ रही है। इसी बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए भारत ने कनाडा में अपनी वीज़ा सर्विस अस्थायी रूप से बंद कर दी है। हालांकि इसके लिए फॉर्मल रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है, पर कनाडा में वीज़ा सर्विसेज़ चलाने वाली BLS International की कनाडाई वेबसाइट पर इस बात की जानकारी शेयर की गई।

निज्जर हत्या के मामले में भारत पर झूठा आरोप लगाने के साथ ही कनाडा ने भारत के डिप्लोमैट को भी बर्खास्त कर दिया था। इसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के ओलिवियर सिल्वेस्टेर नाम के डिप्लोमैट को बर्खास्त करते हुए 5 दिन में देश छोड़ने के लिए कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights