उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पीडीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी (सपा) पीडीए की परिभाषा का पता नहीं है और वह अपने राजनीति लाभ के लिए कभी पी तो तभी डी का मतलब बदल देती है। सपा पहले जनता को पीडीए का मतलब समझा दे।      

‘सपा को यही नहीं पता कि पीडीए क्या है’
पंकज चौधरी ने सपा संगठन पर सवाल खड़े करते हुए कहा‘ समाजवादी पार्टी को यही नहीं पता कि पीडीए क्या है। वह कभी पी का मतलब बदल देते हैं। कभी डी का और कभी ए का मतलब बदल देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को लेकर चलती है। पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर PDA को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह पहले क्लियर तो कर लें की P का मतलब पंडित है या पिछड़ा वर्ग। D का मतलब दलित है या दबंग और A का मतलब अल्पसंख्यक है या अनुसूचित। असल में सपा और अखिलेश यादव PDA को कंफ्यूजन में हैं।   

भाजपा के नेताओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत 
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद अरुण सागर के आवास पर पहुंचे थे। जहां भाजपा के नेताओं ने उनका फूल माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी साथ में मौजूद रहे। चौधरी हनुमत धाम पहुंचे जहां उन्होंने 104 फिट ऊंची हनुमान मूर्ति के दर्शन किए। उनके साथ भाजपा के विधायक और पदाधिकारी गण मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights