शामली। शहर के कैराना रोड स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में देर रात्रि चोरों ने धावा बोलकर लाखों रूपये की नकदी चोरी कर ली। सवेरे सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है। पुलिस ने घटना के संबंध में स्कूल के चौकीदार को भी हिरासत में लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड स्थित स्कोटिश इंटरनेशनल स्कूल में देर रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब सात लाख रूपये की नकदी चोरी कर ली। बताया जाता है कि चोरों ने स्कूल के एकाउंट कार्यालय में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। कार्यालय में बच्चों के एडमिशन फीस को रखा गया था, जहां से चोर करीब सात लाख रूपये की नकदी को चोरी कर ले गए है।
मंगलवार सवेरे जब घटना की जानकारी स्कूल संचालकों को हुई तो उन्होने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने फोरेंसिक टीम को साथ लेकर घटना की जांच पडताल की। यही नही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे लेकर मामले में जांच पडताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटना के संबंध में स्कूल के चौकीदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। स्कूल संचालकों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights