शामली। जनपद में निकाय चुनावों को लेकर वोटर्स को लुभाने के लिए नेता कुछ भी करने को तैयार है। जिसे लेकर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष और आरएलडी नेता द्वारा योगी मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि जनपद में निकाय चुनावों का दौर जारी है। जहां जनपद के कस्बा कांधला से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष व आरएलडी नेता हाजी बबला का विवादित बयान सामने आया है। जिसमें वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक सभा में विवादित टिप्पणी करते हुए बोल रहे हैं कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे तो सब कहते थे कि यह बहुत खतरनाक है। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भुला दिया और अब वह देश में नंबर वन है।

उन्होंने कहा कि जुल्म की सत्ता ज्यादा दिन नहीं चलती और लोगों से कांधला नगरपालिका के लिए बीजेपी से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमें अपने कस्बे को तीसरे योगी से बचाना है। वही वीडियो वायरल होने के बाद आरएलडी नेता का उत्तर ज्ञान चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights