देश के लिए शुक्रवार को वह ऐतिहासिक दिन होगा जब कश्मीर देश के सभी हिस्सों से रेलमार्ग के जरिए जुड़ जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटरा से दो वंदेभारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इन दोनों ट्रेनों के चलने से देश के विभिन्न हिस्सों से कटरा पहुंचने वाले पर्यटकों और रेलयात्रियों को कश्मीर पहुंचने में आसानी होगी। उनकी सात घंटे की सड़क मार्ग की यात्रा अब तीन घंटे में पूरी होगी। प्रधानमंत्री का उद्घाटन के साथ दूसरे दिन 7 जून से इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों की वाणिज्य की यात्राएं शुरू हो जाएंगी।

कश्मीर को रेलमार्ग से जोड़ने का सपना कई वर्ष से देखा जा रहा था। लेकिन २७२ किलोमीटर की जम्मू–कश्मीर रेल लिंक परियोजना का काम पूरा नहीं हो पा रहा था। बीते कुछ महीने पहले यह परियोजना पूरी हुई और अब शुक्रवार को वह ऐतिहासिक पल होगा जब प्रधानमंत्री दो ट्रेनों को रवाना करके कश्मीर को रेल मार्ग के जरिए जोड़कर सपना पूरा करेंगे। यह रेल मार्ग न केवल पर्यटकों के लिए मुफीद साबित होगा बल्कि जम्मू कश्मीर के लोगों की के विकास के लिए भी कारगर साबित होगा। हर मौसम कश्मीर की यात्रा कुछ घंटे में पूरी हो सकेगी। अभी तक कश्मीर की वीडियो में बारामुला से संगलदान के बीच ही लोकल ट्रेनों का परिचालन हो रहा था। कटरा से संगलदान के बीच रेल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब कटरा और श्रीनगर के बीच नियमित रूप से ट्रेन परिचालन शुरू हो जाएगा।

कश्मीर रेल परियोजना में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे। यह एफिल टावर और कुतुब मीनार से भी ऊंचा है चिनाब नदी तल से यह 359 मीटर ऊंचा है। इसी रेल मार्ग पर अंजी ब्रिज भारत का पहला केबल–स्टेड रेल ब्रिज है। 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना में 36 सुरंगें (119 किलोमीटर तक फैली हुई) और 943 पुल शामिल हैं। इसका निर्माण लगभग 43,780 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

प्रधानमंत्री आज यानि 6 जून को अपने कटरा कार्यक्रम में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights