उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना एक ऐसे बच्चे से की है जो खिलौना न मिलने पर उसे तोड़ने की फिराक में रहता है। केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस को बिना हिचक यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि जनता की उम्मीद और भरोसे का दूसरा नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं और उनका कोई विकल्प नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा, ”कांग्रेस को बिना किसी हिचक यह स्वीकार करने में गुरेज नहीं करना चाहिए कि जनता की उम्मीद व भरोसे का दूसरा नाम हैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी। उनका कोई विकल्प नहीं है।” राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि लगातार 12 साल से जनता का विश्वास हासिल करने में नाकाम कांग्रेस नेता विदेशी टूलकिट गैंग के जरिए देश को अराजकता में धकेलने का मंसूबा पाले हैं। उन्होंने आगे लिखा, ”दरअसल, आज राहुल जी की स्थिति उस बच्चे की तरह है, जो खिलौना न मिलने पर उसे तोड़ने की फिराक में रहता है।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights