उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार क्षेत्र में रविवार सुबह कथित तौर पर आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने मौसेरे भाई की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कूरेभार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में रजनू नामक व्यक्ति सुबह-सुबह कुल्हाड़ी लेकर इलाके में घूम रहा था तभी उसकी मौसी के बेटे गुलफाम (38) ने उसे टोका। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान तैश में आये रजनू ने गुलफाम के चेहरे पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद रजनू ने भागने की कोशिश लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रजनू का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह एक साल पहले ही जेल से रिहा हुआ था, वह पहले भी देवरिया जिले में पुलिस टीम पर हमले में शामिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights