मेरठ में परतापुर की घाट पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने मंगलवार देर रात मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे डाला। चोर दुकान में रखी नगदी और मोबाइल चोरी कर ले गए।

वहीं, बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को चोरी की सूचना दी।

कुंडा के रहने वाले प्रदीप पाल की दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बनी कसाना मार्केट में पाल इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल की दुकान है। मंगलवार को रात आठ बजे प्रदीप अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था।
बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के शटर को टूटा हुआ देखकर मामले की जानकारी प्रदीप को दी। प्रदीप ने मौके पर पहुंच कर देखा तो बदमाश दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान से छह हजार रुपये सहित करीब पांच लाख रुपये कीमत के मोबाइल व एसेसरीज और कीमती मशीन चोरी कर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights