मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने अपने ससुर पर चाय में नींद की गोलियां देकर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुर ने अश्लील वीडियो भी बना लिया।पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी ससुर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक, फलावदा निवासी युवक का आरोप है कि उसकी शादी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पीड़ित युवक पत्नी के कहने पर पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल में रहने लगा था। पीड़ित का आरोप है कि मकान में जगह कम होने के चलते वह अपने ससुर के कमरे में ही सोता है। पीड़ित युवक ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसके ससुर ने उसे चाय में नींद की गोलियां देकर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसे जानकारी हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुर से विरोध जताया, जिसके बाद आरोपी ससुर ने बताया कि कुकर्म के दौरान उसने उसका वीडियो भी बना लिया है और धमका रहा था कि वीडियो वायरल कर दूंगा। युवक का आरोप है कि तभी से आरोपी ससुर आए दिन उसके साथ कुकर्म कर रहा है। उसने जानकारी अपने चचिया ससुर को दी तो दामाद को ससुराल में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर युवक घर पहुंचा। बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
चाय में नींद की गोली देकर ससुर ने किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो, कार्यवाही की मांग
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Jan 18, 2024
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
