माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी हेतु महत्वपूर्ण हिमकोटी मार्ग (नए मार्ग) पर स्थित सत्या व्यू प्वाइंट के पास भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते नया हिमकोटी मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी गई।

PunjabKesari

वहीं मां भगवती के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को पुराने पारंपरिक मार्ग से दर्शन हेतु जाने की अनुमति दी जा रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में दोपहर से ही तेज बारिश हो रही है जिसके चलते नए मार्ग पर भूस्खलन होने की जानकारी मिल रही है। हिमकोटी मार्ग पर हुए भूस्खलन के चलते बैटरी कार सेवा भी प्रभावित हुई है। इस दौरान कोई जानी नुकसान नही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights