नागल(मनीष अग्रवाल)। सहारानपुर जनपद के थाना नागल में तैनात एक महिला उप निरीक्षक द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुये ग्राम दंघेड़ा के जंगल में गोकशी का प्रयास कर रहे गोकशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक घायल गोकश को गिरफ्तार कर कुल चार गोकश को किया गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है वही पुलिस विभाग में तैनात में महिला पुलिसकर्मी ने भी कमान संभाल ली है,कर दिखाया नारी नहीं है किसी से पीछे है दम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण को चल रहे अभियान के तहत नागल थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया की बुधवार की रात्रि को नागल थाने पर तैनात महिला उप निरीक्षक एव नागल पुलिस टीम द्वारा सिड़की चौकी क्षेत्र में गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की कुछ व्यक्ति ग्राम दंघेड़ा के जंगलो/खेतो में गोकशी करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम जैसे ही ग्राम दंघेड़ा के जंगल की तरफ जाने लगी तो कुछ दुरी पर खेत में से किसी जानवर की आवाज सुनाई दी। जैसे ही पुलिस टीम आवाज की दिशा की और बढ़ी तो देखा की कुछ व्यक्ति हाथ में छुरा लिये हुए गोकशी करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख गोकशी का प्रयास कर रहे व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगे।पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। तीन अन्य बदमाशो/गोकश को कॉम्बिंग के दौरान घेर घौटकर पकड़ लिया गया।एक अन्य बदमाश अंधेरे व खेतो का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल/गोकश की पहचान जाहिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम नौजली थाना नागल के रुप में हुई। अन्य तीन गोकश/अभियुक्तगण की पहचान साजिद पुत्र जुनैद ,महकार पुत्र फुरकान ,राशिद पुत्र इरफान निवासीगण ग्राम नौजली के रूप में हुई। घायल बदमाश को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश पर अन्य मामले भी दर्ज है इसके पास से तमंचा .खोखा,जिंदा कारतूस, दो अवैध छुरे, गोकशी करने के उपकरण कुल्हाड़ी, छुरे वरस्सी आदि एंव जिंदा चार गोवंबश बरामद किये गये।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights