सीमावर्ती जिला पुंछ में सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए आज रात एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक नियमित अभ्यास है और नागरिकों को इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मॉक ड्रिल का समय और प्रक्रिया

प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह अभ्यास आज रात 8:00 बजे से 8:10 बजे तक (कुल 10 मिनट) चलेगा। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित होगी:

पहला सायरन (रात 8:00 बजे): जैसे ही पहला सायरन बजेगा, पूरे जिले में ब्लैकआउट (बिजली बंद) कर दिया जाएगा।

दूसरा सायरन (रात 8:10 बजे): ड्रिल की समाप्ति पर दूसरा सायरन बजेगा, जिसके साथ ही बिजली और रोशनी पुनः बहाल कर दी जाएगी।

इस अभ्यास के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट (DC) पुंछ, अशोक कुमार शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उनके साथ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADC) ताहिर मुस्तफा मलिक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शफकत हुसैन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सांझा रूप से जिले के निवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की घबराहट (Panic) की स्थिति पैदा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights