बहराइच जिले में एक व्यक्ति को अपनी तलाकशुदा पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए कथित तौर पर उसकी हत्या का प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हुई, जिसमें महिला व आरोपी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में बदली 
पुलिस के अनुसार, रामगांव क्षेत्र के मुसल्लमपुर गांव निवासी रहीस ने करीब एक वर्ष पहले नानपारा निवासी रेशमा से शादी की थी लेकिन आपसी विवाद के कारण दोनों का जनवरी में तलाक हो गया, जिसके बाद महिला अपने मायके में रह रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी बुधवार को नानपारा आया था और लक्ष्मणपुर मतेही गांव के पास घर लौट रही अपनी तलाकशुदा पत्नी से उसका आमना-सामना हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोपी ने किया पूर्व पत्नी की हत्या का प्रयास  
पुलिस ने बताया कि रहीस ने पहले महिला को मोटरसाइकिल से टक्कर मारी और फिर उसे वाहन से बांधकर सड़क पर घसीटा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाया। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। नानपारा के क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिनमें हत्या का प्रयास, चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी और अपमान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights