उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसा तेज गति के कारण कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। मृतकों की पहचान शिवम (24), दीपक (28) और आर्यन (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शिवम और दीपक बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे, जबकि आर्यन कानपुर देहात का निवासी था। उन्होंने बताया कि घायल युवक का नाम विशाल है।

सिकन्द्राबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भास्कर कुमार ने बताया कि 27/28 मई की देर रात थाना गुलावठी को डायल 112 से सूचना मिली कि छपरावत गांव के पास कार हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि शेष 3 लोग गंभीर रूप से घायल थे। सीओ ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दीपक और आर्यन की भी मौत हो गई और विशाल उपचाराधीन है।

कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights