बतादें कि बिजनौर में तेंदुए का आतंक जारी है। सोमवार को काम करके लौट रहे राजमिस्त्री पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान राहगीरों ने किसी तरह युवक की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हमले के दौरान राहगीरों ने शोर मचा कर तेंदुए को भगाया। घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार की शाम लगभग 6 बजे ग्राम नरावली निवासी अर्जुन पुत्र हरि सिंह ग्राम पोटा से राजमिस्त्री का काम करके वापस लौट रहा था। इसी बीच गांव के पास पहुंचते ही गन्ना क्रय केंद्र के पास सड़क किनारे घात लगाए बैठे तेंदुए ने बाइक सवार अर्जुन पर हमला कर दिया। हमले में अर्जुन बाइक सहित नीचे गिर गया। इसके बाद तेंदुए ने युवक पर हमला बोल दिया। तभी राहगीरों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया।

तो वहीं घायल अवस्था में अर्जुन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights