जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बतादें कि यह पूरा मामला बिजनौर के मण्डावर थाना क्षेत्र के बालावाली इलाके का है। एनकाउंटर के दौरान बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही कौशल भी घायल हुआ है। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश मंडावर थाना क्षेत्र के बिलासपुर का रहने वाला जितेंद्र उर्फ जेके पुत्र कामेंद्र है। वह जानलेवा हमले का वांछित है। पकड़ा गया बदमाश जितेंद्र मण्डावर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights