बागपत डीएम ने सांकरौद गांव में पहुंचकर रिसोर्स रिकवरी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अधिकारियों को कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खेकड़ा तहसील क्षेत्र के सांकरौद गांव के आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का निरीक्षण किया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित योजना के अंतर्गत आरआरसी बनाए जाने का कार्य चल रहा है। यह सेंटर ऐसी ग्राम पंचायतों में स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी आबादी 5000 से अधिक है। जो घर-घर से कूड़ा कलेक्शन करें। सांकरौद गांव के रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निर्माण 11.50 लाख रुपए की धनराशि से किया गया है। जिसकी गुणवत्ता बहुत ही घटिया सामग्री से की गई है।

जिसके निर्माण कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और आरआरसी प्रारंभ नहीं हुआ उससे पूर्व ही 1 लाख 70 हजार का वाहन खरीद लिया गया। जिसका कोई सदुपयोग नहीं किया जा रहा है। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

जिलाधिकारी ने कहा सरकारी पैसे का दुरुपयोग ना किया जाए। सही जगह सदुपयोग में ही सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया जाए। योजना का क्रियान्वयन समय से हो कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights