बागपत जनपद के निवाड़ा यमुना पुल के पास गर्मी के कारण यमुना नदी में नहाने गए दो भाई नहाते समय डूब गए। जिनकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने एक किशोर को बचा लिया, जबकि दूसरा लापता हो गया। जिसके बाद पुलिस टीम गोताखोरों के साथ किशोर को तलाशने में जुट गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरिपुर जवाहरनगर गांव का रहने वाला इन्तु (14) पुत्र अमजद अपने छोटे भाई निसार के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए चला गया। निवाड़ा यमुना पुल के पास यमुना नदी में नहाते समय दोनों भाई डूबने लगे। दोनों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग वहां पहुंचे और किसी तरह निसार को बचाकर बाहर निकाल लिया।

जबकि इन्तु को नहीं निकाल पाए। जो यमुना में लापता हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को लेकर यमुना में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी।

काफी संख्या में ग्रामीण भी यमुना किनारे पहुंच गए। स्थानीय निवासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि गर्मी से राहत के लिए दो युवक यमुना नदी में नहाने पहुंचे थे। जब दोनों डूबने लगे तो स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया जबकि दूसरा युवक अभी तक लापता है। गोताखोरों स्थानीय लोग युवक की तलाश कर रहे हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights