उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा घाटों पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवती दो युवकों के साथ घाट पर बैठकर बातचीत कर रही थी, तभी अचानक उसने यह कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हुई  उसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद नाराज प्रेमिका ने नदी में छलांग लगा दी।

नाविकों की सूझबूझ से बची जान 
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और आसपास हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत रही कि घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगाई और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाविकों की बहादुरी और सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। युवती को बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक सहायता दी गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

वायरल वीडियो की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस 
लोगों का कहना है कि गंगा घाट जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मामले को लेकर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights