चंद्रयान 3 मिशन को भारत ने सफलतापूर्वक पूरा किया था। भारत का ये मिशन चंद्रयान 3 की लैंडिंग होने के कारण सफल हुआ था। लैंडिंग के बाद भी ये लगातार कमाल कर रहा है। चंद्रयान 3 के लैंड होने के बाद प्रज्ञान रोवर को उतारा गया था, जो चांद के दक्षिणी छोर पर शानदार खोज करने में जुटा हुआ है।

इस बीच नई जानकारी मिली है कि प्रज्ञान रोवर ने नई खोज की है। ये खोज काफी खास है। इस दौरान प्रज्ञान रोवर ने लैंडिंग स्टेशन के पास ही खोज की है जिसमें इसे चांद पर 160 किलोमीटर चौड़ा गड्डा मिला है। इन नई खोज की जानकारी मिलने के बाद कई नई और रोचक जानकारियां सामने आने की संभावना भी बढ़ गई है।

मिशन पर प्रज्ञान रोवर की नवीनतम खोज को अहमदाबाद के भौतिक अनुसंधान लैब के वैज्ञानिकों ने साइंस डायरेक्ट के लेटेस्ट अंक में प्रकाशित किया है। प्रज्ञान रोवर ने धतरी पर एक नया डेटा भेजा है। इस डेटा के अनुसार नए गड्ढे की खोज की गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो रोवर वर्तमान में एक्टिव है और चंद्रयान 3 के लक्ष्यों को हासिल करने में जुटा हुआ है। रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लगातार सतह की खोज कर रहा है और रोचक जानकारियां साझा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights